लोकेंद्र टॉकीज गोलीकाण्ड में नया मोड़, फरियादी ने जेल में बंद आरोपियों को बताया साज़िशकर्ता, प्रेम प्रसंग के चलते हुए हमले को नकारा…

0
गोलीकांड में घायल युवक

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। महानगरों के तर्ज पर हुए रतलाम के व्यस्त चौराहे लोकेंद्र टॉकीज क्षेत्र में हुई गोलीकांड की जांच ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब फरियादी ने जेल में बंद युवक एवं उनके साथियों पर आरोप लगाया, जबकि पुलिस की प्रारंभिक जाँच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा था। गोलीकांड में घायल युवक ने मीडिया से बातचीत में संजय चौधरी सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि संजय चौधरी, अज्जू बरगुण्डा, गौरव शर्मा जेल बंद है और इनका साथी मनोज वर्मा बाहर है और इन सब से मिलकर योजना बनाकर संजय चौधरी उसपर हमला करवा रहा है। फरियादी ने यह भी आरोप लगाया है गोली भी उसके इशारे पर चलाई गई। इस गोलीकाण्ड के मामले में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने शुरुआत में बताया था कि गोलीकांड का शिकार हुए युवक गोपाल पंवार ने कुछ दिनों पहले ही प्रेम विवाह किया है। इसकी नाराजगी के चलते उसके साले गौरव परिहार ने उसपर गोली चलाई है। 


https://chat.whatsapp.com/DwTbFdh70V266oFtIe6H3v

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


गोलीकांड का शिकार युवक गोपाल पंवार मीडिया से मुखातिब हुआ और उसने आरोप लगाया कि 22 अगस्त को राखी के दिन वह त्रिपोलिया गेट पर अपने मित्र शंकर की दुकान पर बैठा था। जब आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडो से हमला किया था। इस मामले में फरियादी ने एफआईआर दर्ज करवाई है और वह इस मामले में गवाह भी है। इसी मामले में संजय चौधरी, अज्जु बरगुंडा और गौरव शर्मा जेल में बंद है। उनका साथी मनोज वर्मा जेल में जाकर उनसे मिलता है और मुझ पर समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाता है और धमकाता रहता है। समझौता नहीं करने पर 24 नवंबर को भी उसपर चाकू से हमला करवाया गया था। फरियादी का आरोप है कि इसी के चलते आज मुझपर गोली चलवाई  है। फरियादी ने यह भी कहा कि 2 महीने पहले उसने गौरव परिहार उर्फ गोलू की बहन से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसे लेकर कोई विवाद नहीं है। गोलू आरोपियों के साथ रहता है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और अभी हमलावर फरार बताया जा रहा है।


https://chat.whatsapp.com/DwTbFdh70V266oFtIe6H3v

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|