BIG BREAKING – रतलाम गोलीकांड के आरोपी अकबर घोषी को पुलिस ने भागते हुए पकड़ा, पैर में लगी गोली…

0

News By – नीरज बरमेचा  (93028 24420)

  • दो दिन पूर्व हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अकबर घोषी के पांव में लगी गोली
  • पुलिस आरोपी को प्रतापगढ़ से पकड़ा कर लाते समय आरक्षक को टॉयलेट का बोल कर आरक्षक से बंदूक छीन कर भागने पर फायरिंग में घायल
  • जावरा पिपलोदा के बीच पुलिस फायरिंग में पांव में गोली लगने पर घायल घायल को जावरा हॉस्पिटल भेजा।
  • पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौके पर
  • रतलाम में भाग रहे फायरिंंग के मुख्य आरोपित के पैर पर पुलिस ने मारी गोली

सट्टे के विवाद में फायरिंग करने के तीनों आरोपितों को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से राउंड अप किया। पूछताछ में हथियार नागदा में रखे जाने की जानकारी देने पर पुलिस उसे नागदा लेकर जा रही थी।

पिपलौदा से जावरा के बीच मुख्य आरोपित अकबर घोसी ने लघुशंका के लिए गाड़ी रूकवाई और बाद में जीप में मौजूद पुलिस जवान की इंसाज (मशीनगन) लेकर भागने लगा। जवाब में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी। घायल अवस्था में अकबर को जावरा अस्पताल ले जाया जा रहा है। एसपी गौरव तिवारी मौके पर पहुँचे हैं।


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


यह है पूरा मामला
रतलाम में 4 दिन पूर्व भाटों का वास क्षेत्र में सटोरिया के घर के बाहर चार राउंड फायर करने वाले मुख्य आरोपी को पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को रतलाम पुलिस प्रतापगढ़ से पकड़ रतलाम ला रही थी, जबकि मुख्य आरोपी अकबर घोसी को हथियार और बाइक जप्त करने के लिए नागदा ले जाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में उसके द्वारा बाथरूम आना बोलकर गाड़ी रुकवाई थी। पुलिसकर्मी के साथ बाथरूम जाने के लिए उतरा और धक्का देकर आरक्षक से इन्सार्स गन छीन कर भागने लगा था। पुलिस ने रोकना चाहा तो नहीं रूका। पुलिस के फायर करने पर नहीं बताता पैर में लगी गोली। घायल आरोपी को जावरा के सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौके पर पहुंच गए है। शुरुआती जानकरी के अनुसार घायल अकबर को जावरा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घटना जावरा – पिपलोदा के बीच की बताई जा रही है।


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|