News By – विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम (बुधवार) नवागत एसपी अभिषेक तिवारी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही उनकी परीक्षा भी प्रारम्भ हो गई है। क्योंकि पदभार ग्रहण के पश्चात अपराधी तत्व भी सक्रिय हो गए है, लेकिन राहत की बात यह है कि नवागत एसपी के नेतृत्व में अपराध की विवेचना कर आरोपियों को तुरंत पकड़ लिए जा रहा है। मंगलवार को ही रतलाम शहर के राजस्व कॉलोनी में एक महिला के गले से सोने की चेन काट कर छीनने की वारदात घटी थी। जिसमें तुरंत कार्यवाही हुई। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े हुई इस घटना के आरोपी को पुलिस ने 8 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

एक प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व कॉलोनी निवासी श्रीमती कांता जैन मंगलवार को दोपहर में दर्शन के लिए काटजू नगर स्थित जैन मंदिर जा रही थी कि अज्ञात आरोपी ने करीब 3 तोला वजनी सोने की चेन को काट कर छीन ले गया, महिला के प्रतिरोध करने पर सोने की चेन का कुछ टुकड़ा महिला के हाथ में रह गया था और शेष आरोपी लेकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के अनाज व्यापारी पुत्र विकास जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवेचना प्रारम्भ की। एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कैमरा फुटेज एवं अन्य जानकारी इत्यादि के आधार पर कार्रवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज सालवी (40) पिता बंशीलाल सालवी निवासी प्रियदर्शनी नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी एक राजनैतिक पार्टी की महिला नेत्री के का पति बताया जा रहा है। जानकारी में आया है कि आरोपी कम्पाउंडर का कार्य करता है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने दो पहिया वाहन कुछ दूर एक शराब की दुकान के पास खड़ी कर आया था। उसने महिला को अकेला देखा और चेन छीनकर अपने दोपहिया वाहन से भाग गया। आरोपी ने घर जाकर अपने कपड़े बदले, चेन अलमारी में छुपा दी और वाहन बगीचे में खड़ा कर दिया था। आरोपी के कब्जे से चेन का टुकड़ा (जिसकी कीमत करीब 75 हजार) दोपहिया वाहन, पहने हुए कपड़े जब्त किए है। इनकी कीमत 125000 राशि आंकी गई है।
https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





