News By – विवेक चौधरी
रतलाम। (गुरुवार) रतलाम जिले से गुजरने वाले महू नीमच हाईवे काफी महत्वपूर्ण एवं व्यस्त मार्ग है। प्रतिदिन इस पर से सैकड़ों हज़ारो वाहन गुजरते हैं और कई बार यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए इस हाइवे पर बने हुए होटलों पर भी ठहरना पड़ता है। ऐसे में कोई अनहोनी घटना हो जाए तो यात्रा करने वाले मुश्किल में पड़ सकते है। यद्धपि शांत और सुरक्षित हाइवे होने के बावजूद जिले मुख्यालय से 10 किमी दूर नामली थाना अंतर्गत महू नीमच राजमार्ग स्थित नवरत्न होटल (नामली धौंसवास के मध्य) पर 6 माह पूर्व 5 अगस्त 2021को कार से यात्रा कर रहे कुछ लोग रात्रि विश्राम के लिए ठहरे थे। रात्रि के समय कार में सवार तीन व्यक्तियों से अज्ञात बदमाश सोने के गहने एवं नगद लूट लिए थे। इस वारदात के बारे में खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना के समय बीत जाने के बावजूद उक्त मामले में पुलिस गम्भीरता एवं लगातार खोजबीन कर रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण संदीप निगवाल, नामली थाना प्रभारी प्रीति कटारे की टीम ने मामले में विवेचना प्रारंभ की थी और इस दौरान ज्ञात हुआ कि घटनास्थल के आसपास विष्णु कंजर था। मुखबिर से प्राप्त सूचना से पता चला कि वारदात में विष्णु कंजर निवासी राजाखेड़ी राहुल कंजर निवासा राजा खेड़ी संलिप्त हो सकता है जो इस समय जावरा जेल बंद है। पुलिस ने कोर्ट से विष्णु कंजर व राहुल कंजर का 3 दिनों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी विष्णु कंजर व राहुल कंजर ने इस लूट की वारदात कुबूल की। इनके साथ वारदात में एक अन्य आरोपी कपिल कंजर भी था, जो अभी फरार है। पुलिस ने लूट के लिए उपयोग में लाया गया देसी कट्टा मय राउंड तथा रुपये 1,70,000 के सोने के गहने जप्त किये है।

घटना की जानकारी
दिनांक 06.08.2021 को फरियादी नगाराम पिता जगाराम चौधरी उम्र 31 साल नि. ग्राम दुधवा थाना सायला जिला जलोर राजस्थान ने फरियाद दर्ज की थी कि दिनांक 05.08.21 को रात्रि करीबन 10.00 बजे हम लोग महू-नीमच हाईवे स्थित नामली के पास नवरत्न होटल पर रुके थे व गाड़ी के अंदर सो रहे थे। मध्य रात्रि पश्चात 04.15 बजे करीबन तीन आदमी गाड़ी के पास आये और गाड़ी का दरवाजा खटखटाया। फरियादी द्वारा दरवाजा खोलते ही हथियारो से लैस 3 व्यक्तिओ द्वारा जबरजस्ती गाड़ी के अंदर की तलाशी लेते हुए गाड़ी में रखे पर्स मे से नौ हजार रुपये नगदी और गाड़ी की डिक्की मे रखे ट्राली बैग में से फरियादी के पत्नी के गहने जिसमें सोने का हार, कान की बाली, नथनी, चाँदी की पायल, सोने की चेन आरोपीगण डरा धमका लूट ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा थाना नामली पर अपराध क्र 272/2021 धारा – 392 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
घटना अज्ञात आरोपीओ द्वारा घटित की गई थी, वारदात के तरीके, घटना की पतारशी व लूटे हुए माल की रिकवरी करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। उक्त सनसनीखेज वारदात और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन व SDOP रतलाम ग्रामीण संदीप निगवाल के नेत्रत्व में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक प्रीति कटारे की टीम का गठित की गई।
https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
कुछ इस तरह हुई कार्यवाही
घटना को समय बीतने के बावजूद पुलिस विवेचना में गंभीरता से लगी रही। विवेचना के दौरान पुलिसने मुखबिर तंत्र व वैज्ञानिक विधाओ का प्रयोग करते हुए यह पाया कि संदेही विष्णु कंजर का घटना के समय घटना स्थल के आस पास होना ज्ञात हुआ था । जिसकी तलाश करते मुखबीर सूत्रों से पता चला कि लूट की घटना में विष्णु कंजर नि. राजाखेडी व राहुल कंजर नि. राजाखेडी हो सकते है, जो इस समय जिले के जावरा जेल में बंद है। पुलिस द्वारा 05 फरवरी को न्यायालय से उक्त आरोपीगण का 03 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। दोनो आरोपियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा इस लूट की घटना को करना कबूल किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल (कट्टा) मय राउण्ड बरामद किया गया है व लूट की गई नगद रुपये व सोने चांदी की ज्वैलरी भी बरामद की गई।
आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला
पुलिस विवेचना में पता चला कि आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है। गिरफ्तार आरोपी विष्णु उर्फ रजाक पिता तिवारिया जाति कंजर उम्र 27 साल निवासी ग्राम राजाखेडी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर औद्योगिक क्षेत्र थाना, जावरा में 4 अन्य मामले दर्ज है। जबकि दूसरे आरोपी राहुल पिता तिवारिया जाति कंजर उम्र 24 साल निवासी ग्राम राजाखेडी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर रतलाम, जावरा, नामली और उज्जैन विभिन्न घटनाओं के कुल 11 अन्य मामले दर्ज है। जबकि वारदात का एक अन्य आरोपी कपिल कंजर अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सराहनीय कार्य पर एसपी ने की इनाम की घोषणा
हाई वे पर हुई इस लूट का पर्दाफाश करने पर एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा पुलिसदल की सराहना की गई तथा दल को 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया। निरीक्षक प्रीति कटारे, उपनिरी. आर.पी. सारस्वत, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार अग्निहोत्री और राहुल जाट, आरक्षक मनोहर नागदा, अमित त्यागी, मयंक जाटव की प्रकरण में महत्वपुर्ण मुख्य भूमिका रही है। उपनिरिक्षक रविन्द्र मालवीय, प्रधान आरक्षक सुरजमल पांचाल, राजेन्द्र तिवारी, जगदीशचन्द्र दमामी, निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक अर्जुन मकवाना, विजय निनामा, नरेन्द्र सिंह जगावत, संजय राठौर, नितिन डामोर, मनोज मुजाल्दे, रामेश्वर बघेल द्वारा प्रकऱण में माल मुलजिम की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





