प्रदेश में नाईट कर्फ्यू किया जाएगा समाप्त, लेकिन सावधानी से मनाएँ त्यौहार…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रतलाम 22 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की परिस्थितियाँ पूरी तरह नियंत्रण में हैं। इसलिए नाइट कर्फ्यू आज से समाप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर कोरोना की समीक्षा बैठक ले रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंगमुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंसअपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमानप्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगीआयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्राखेल एवं युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधियालोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित अन्य मंत्रीगण बैठक में वर्चुअली जुड़े।

सावधानी से मनाएँ त्यौहार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सावधानी और सजगता के साथ होली और रंगपंचमी के त्यौहार मनायें। कोरोना अनुकूल व्यवहार करें। मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंसिंग रखें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड केयर सेंटर बंद किए जाये। अस्पतालों में कोरोना उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। अस्पताल में कम से कम एक वार्ड कोरोना के मरीजों के लिए रिक्त रखा जाए। वेंटिलेटर्स के रख-रखाव की बेहतर व्यवस्था रखेंताकि जरुरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। कंसन्ट्रेटर और ऑक्सीजन लाइन का मेंटेनेंस करते रहें। कोविड के कारण बढ़ाई गई सुविधाओं और इंफ्रा-स्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें। अस्पतालों में साफसफाई और मरम्मत कार्य समय पर होता रहे। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहें।

 


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|