“न्यूज़ इंडिया 365 – रतलामी फीवर” के सर्वे पर लगी मोहर, अशोक पोरवाल होंगे भाजपा से महापौर प्रत्याशी…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

  • 49.80% शहर की जनता चाहती थी की, निगम चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक पोरवाल हो….
  • भाजपा से अधिकृत सूचि आना शेष…
  • शनिवार को हुई भोपाल में कोर कमिटी की बैठक में यह नाम तय हुआ है…   

रतलाम – रतलाम शहर में होने वाले नगर परिषद के चुनाव में जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश न्यूज़ इण्डिया 365 – रतलामी फीवर की टीम ने की थी । इसमें बड़े चौंकाने वाले रुझान पहले ही सामने आ गए थे। और जनता की राय को भाजपा ने मोहर लगा दी है|भाजपा से अधिकृत सूचि आना अभी शेष है|    

न्यूज़ इण्डिया 365 – रतलामी फीवर द्वारा अपने पाठकों के माध्यम से जनता के बीच एक सर्वे करवाया गया। जिसमें जनता ने अपना मत रखा। सर्वे में अशोक पोरवाल को महापौर पद के लिए भाजपा को बड़े अंतर से पहली पसंद के रूप में देखा गया था। लेकिन पिछली परिषद और पार्षद से जनता की नाराजगी नज़र आई। इसका बड़ा कारण पिछली परिषद के कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव ना होना रहा है। इस दौरान नगर सरकार तो सरकारी नुमाइंदों के हाथ में थी, जिनके आगे क्षेत्रीय पार्षद सिर पटकते रहे लेकिन काम “सरकारी ढर्रे” पर चलता रहा। जिसकी नाराजगी पिछली परिषद के  खिलाफ सर्वे में नज़र आई। लेकिन सर्वे में महापौर की दौड़ में भाजपा का आगे होना जनता भी जनता का मत है। इसलिए कहा जाता है कि लोकतंत्र में जनता राजा होती है, भले ही चुनाव होने तक ही सही।

सर्वे में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व निगम अध्यक्ष एवं युवा नेता अशोक पोरवाल सबसे आगे निकल गए थे। और सुर्त्रो के अनुसार देर रात रतलाम नगरीय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के रूप में अशोक पोरवाल का नाम फाइनल कर दिया है| हालाँकि अभी भाजपा की अधिकृत सूचि आना शेष है|    

सवाल न. 1 – “नगर निगम महापौर चुनाव में  भाजपा प्रत्याशी कौन होंगा?”


सवाल न. 2 – “नगर निगम महापौर चुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशी कौन होंगा?”


सवाल न. 3 – “क्या आप पिछली निगम परिषद से संतुष्ट है?”  


सवाल न. 4 – “पिछले 3 निगम परिषदों में किस महापौर का कार्यकाल सबसे अच्छा रहा?”  


सवाल न. 5 – “क्या आपके वार्ड के भूतपूर्व पार्षद के कार्य से आप संतुष्ट है?”


सवाल न. 6  – आपके हिसाब से अगला महापौर किस पार्टी का होंगा?


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|