गत वर्ष की तुलना में आज तक लगभग 11 इंच ज्यादा बारिश, रतलाम में अभी तक बारिश का आकड़ा पहुँचा 36 इंच…

0

News By – नीरज बरमेचा  

जिले में अब तक करीब 908 मिलीमीटर (35.75 इंच) वर्षा दर्ज

रतलाम 23 अगस्त 2022/ जिले में अब तक करीब 908 मिलीमीटर (35.75 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 616 मिलीमीटर (24.25 इंच) वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत 24 घंटो के दौरान औसत 5 इंच वर्षा दर्ज की गई। आलोट में  1097 मिलीमीटर (43.18 इंच), जावरा में 1203 मिलीमीटर (47.36 इंच), ताल में 801 मिलीमीटर (31.53 इंच), पिपलौदा में 870 मिलीमीटर (34.32 इंच), बाजना में 900 मिलीमीटर (35.43 इंच) तथा सैलाना में 1099 मिलीमीटर (43.26 इंच) वर्षा दर्ज की गई। 

लगातार हो रही बारिश ने जिले के तरबतर कर दिया है। सोमवार से जिले में सभी स्थानों पर जोरदार बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए चौबीस घण्टों में रतलाम शहर में 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में सबसे ज्यादा बारिश आलोट में हुई है। यहां सवा 11 इंच दर्ज की गई है। रतलाम शहर में बारिश ने सामान्य बारिश के कोटे को पार कर लिया है। धोलावाड़ जलाशय को भी  लबालब कर दिया है। जलाशय में और पानी आने पर डैम के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|