जानिए किस विभाग में छापेमारी के स्टाइल में निरीक्षण करने पहुंचे रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी….

0
फाइल फोटो

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम (गुरुवार 22 सितंबर) आजकल कुछ नेताओं और पूंजीपतियों को ईडी या सीबीआई की छापेमारी के ख़ौफ है। वहीं कुछ सरकारी कार्यालयों एवं कर्मचारियों को लोकायुक्त की छापेमारी के भय होता है। लेकिन रतलाम के एक सरकारी विभाग में छापेमारी के स्टाइल में निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पहुँचने पर विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग के आला अधिकारी उस वक्त वहाँ मौजूद नहीं थे तो उन्हें फ़ोन करके बुलाया गया। फाइलों के अस्त व्यस्त रखें जाने से कलेक्टर नाराज़ भी हुए। बताया जा रहा है कि विभाग की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते यह छापेमार निरीक्षण हुआ।

बात रतलाम के टीएनसीपी अर्थात नगर एवं ग्राम निवेश विभाग की है। जहाँ गुरुवार शाम को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अचानक छापेमारी स्टाइल में पहुँचे। बताया जा रहा है कि उनके पास विभाग की कुछ अनियमितताओं की शिकायतें पहुँची थी जिसके चलते कलेक्टर ने यह कार्यवाही की। उनके साथ एसडीएम संजीव पाण्डे भी थे। कलेक्टर ने नई और पुरानी फ़ाइलें देखी। कुछ अपने साथ भी ले गए। साथ ले गई फ़ाइलें का आधार उनके साथ लाई गई एक सूची को बताया जा रहा है। अब इनका परीक्षण किया जाएगा। फाइलों के अस्त व्यस्त रखरखाव के पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई। विभाग प्रमुख वहाँ मौजूद नहीं थे अतः उन्हें फोन कर बुलाया गया। इस छापेमार निरीक्षण से विभाग में हड़कंप सा मच गया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|