सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार, बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में प्रशासन ने की कार्यवाही..

0

News By – Neeraj Barmecha 

  • रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार
  • अनुमति बगैर प्रदर्शन करने के मामले में प्रशासन ने की कार्यवाही
  • नेहरू स्टेडियम से बदला था अंतिम समय प्रदर्शन स्थल
  • बंजली क्षेत्र में प्रदर्शन से पहले पुलिस वाहन से लेकर गए जेल

रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर और सैलाना विधायक कलेश्वर डोडीयार के बीच विवाद में प्रदर्शन से पहले बुधवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पुलिस ने समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वाहन से पुलिस विधायक डोडियार को लेकर जिला जेल पहुंची। प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी बंजली क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए एकत्र होने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाही की है।

नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक कर देखे विडियो :-

https://www.instagram.com/reel/DDbVOKYhtLU/?igsh=Zm56eG1vaW1nb2tw

बता दें कि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 11 दिसंबर को महाआंदोलन का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक, सांसद और समाजजन के आने का दावा किया था। सुबह 11 बजे से सभी लोग डॉ. आंबेडकर सर्कल की बजाय बंजली क्षेत्र में एकत्र होने लगे थे। जिला प्रशासन ने जब विधायक डोडियार को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। तब सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना था कि न आचार संहिता लगी है और न ही कुछ और। ऐसे में अनुमति की जरूरत नहीं है। बुधवार की सुबह 11 बजे सभी बंजली क्षेत्र में एकजुट होंगे लगे थे। तभी पुलिस ने जिला प्रशासन की ओर से अनुमति बगैर प्रदर्शन करने के मामले में विधायक और उनके कुछ समर्थको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय।

प्रदर्शन के लिए विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने खुद अप्रिय घटना की आशंका जताई है। ऐसे में 11 दिसंबर के महाआंदोलन कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी गई थी ।

बतादे की 6 दिसंबर की रात 10 बजे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और डॉ. सीपीएस राठौर में विवाद हो गया था। विधायक का कहना था कि मैं अपना इलाज करवाने और अपने क्षेत्र के मरीजों को देखने आया था। इमरजेंसी ड्यूटी में बिना यूनिफार्म में एक व्यक्ति बैठा था। उससे मैंने पूछा डॉक्टर कौन है तो वह गालियां देने लगा। उसे मेरे गनमैन ने बताया कि ये विधायक हैं उसके बावजूद उसने गालियां दीं। विधायक की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। वहीं डॉक्टर राठौर ने विधायक पर सरकारी काम में बाधा और डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट में केस दर्ज करवाया। राठौर ने इसमें बताया कि विधायक और उनके साथियों ने गालिया दी थी| 

प्रदर्शन के पूर्व ही विधायक और उनके समर्थको को पुलिस ने गिरफ्गितार कर के रतलाम जिला जेल भेज दिया है|