COVID19 – बिग ब्रेकिंग!! रतलाम भी निकला कोरोना पॉज़िटिव!!! प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतज़ाम…

0
FILE PHOTO

News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी

रतलाम। 10 अप्रैल को देर रात प्राप्त रिपोर्ट अनुसार रतलाम मोचिपुरा क्षेत्र के 52 वर्ष के पुरुष, जिनका सैम्पल 6 अप्रैल को लिया गया था और उन्हें तब से ही मेडिकल कॉलेज में स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन के अनुसार रिपोर्ट प्राप्त होने पर देर रात ही ऐतिहात के तौर पर उनके सभी परिजनों को भी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है तथा गाइडलाइन अनुसार मोचिपुरा, सुरजपौर व संलग्न क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया गया है। वर्तमान में मरीज का स्वास्थ्य स्थिर है , तथा डॉक्टरों की निगरानी में हैं ।जिले में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने शहर की जनता को आश्वस्त किया है वो आपके साथ है, आपकी आवश्यक वस्तुओं की आपुर्ति हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी। बताया जा रहा है कि देर रात को रिपोर्ट कन्फर्म होने के साथ ही प्रशासन सक्रिय हो गया था। आला अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के जायज़ा लिया गया और वो तैयारियों को चाक चौबंद रखने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। न्यूज़ इंडिया 365 की शहर वासियों से अपील है कि वे संयम बनाये रखे। घबराएं नहीं और अफवाह फैलाने का हिस्सा ना बनें। प्रशासन द्वारा पुष्टि की गई खबर पर ही विश्वस्त खबर माने।


न्यूज़ इंडिया 365 – 🌡खबरों का फीवर🌡

Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/HaQIpkuCe7MBCU7njXB0z2
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|